Showing posts with label वक्त के धारे. Show all posts
Showing posts with label वक्त के धारे. Show all posts

Thursday, May 28, 2015

वक्त के धारे


वक्त के साथ ही , नज़ारे बदल जाते हैं । 
आँखों ही आँखों के , इशारे बदल जाते है । 
देता नहीं कोई साथ , इस जहाँ से उस जहाँ तक । 
जहाँ के बदलते ही , सहारे बदल जाते हैं । 

सुख के मीत बहुँत मिलेंगे , दुःख का साथी कोई नहीं । 
सुख दुःख के बदलते ही , मीत सारे बदल जाते हैं । 
वक्त ये रंग लाता नहीं , तो बदलाव जीवन में आता नहीं । 
मौसम के बदलते ही , गीत सारे बदल जाते हैं । 

 हर लम्हा जीवन में , व्यक्ति वही होता है ।  
उम्र के साथ ही , रूप-रंग सारे बदल जाते हैं । 
गर्मी और बरसात में , कितना अंतर होता है । 
आसमाँ  के भी चाँद सितारे बदल जाते हैं । 

सीता और राम के किस्से , सुनाती है ये  दुनिया । 
रामायण के बंद होते ही , किस्से सारे बदल जाते हैं । 
गीता के उपदेस हमें , ता उम्र सुनाये जाते हैं । 
युद्ध क्षेत्र  में आते ही , प्रयोग सारे बदल जाते हैं । 

अर्जुन वही  श्री कृष्ण वही  , वही धनुष और तीर । 
वक्त के बदलते ही , धनुष के कारनामें बदल जाते हैं । 
वक्त न जानें  हमें , कहाँ-कहाँ भटकाता है । 
वक्त के बदलते ही , सफ़रनामें बदल जाते है । 

वक्त ने ही ध्रुव और प्रह्लाद को भी कष्ट दिए । 
वक्त के साथ ही , सिंहासन सारे बदल जाते हैं ।
वक्त ने ही हरिश्चन्द्र को , काँटों भरी सेज दी । 
वक्त के बदलते ही , सेज सारे बदल जाते हैं । 

 सब कुछ इस जहाँन में , विचारों का ही खेल है। 
विचारों के बदलते ही , लक्षण सारे बदल जाते हैं। 
धीरज रखिये, धीरज रखिये, कह गए हैं संत सभी। 
धीरज मात्र रखने से ही , क्षण सारे बदल जाते हैं। 

वक्त ने ही दिया हमें , श्रीराम और श्रीकृष्ण। 
वक्त के साथ ही , युग सारे बदल जाते हैं। 
जो वक्त के साथ नहीं चलता , वह करता है भूल बड़ी। 
वक्त के साथ चलते ही , वक्त के धारे बदल जाते हैं।