Showing posts with label रात आती है. Show all posts
Showing posts with label रात आती है. Show all posts

Thursday, May 14, 2015

रात आती है


रात  आती है ,फूलों और कलियों के लिए ,
एक नई सौगात लेकर ,
रात आती है,किसी दुल्हन के लिए ,
दूल्हे की बरात लेकर ,
रात आती है किसी कवि के लिए ,
एक नई जज्बात लेकर ,
रात आती है किसानों के लिए ,
एक नई सुप्रभात लेकर ,

रात आती है ,चाँद और सूरज के लिए ,
एक नया संसार लेकर ,
रात आती लता और बेलों के लिए ,
नवजीवन के आसार लेकर ,
रात आती है किसी ज्ञानी के लिए ,
ज्ञान का अक्षय भण्डार लेकर ,
रात आती है किसी ध्यानी के लिए , 
निर्गुण के आकार लेकर ,

रात आती है किसी फकीर के लिए ,
एक दुखद अहसास लेकर ,
रात आती है किसी अमीर के लिए ,
एक सुखद अहसास लेकर ,
रात आती है जवानों के लिए।,
जिम्मेदारी का अहसास लेकर,

रात आती किसी  योगी के लिए ,
 जीवन में प्रकाश लेकर ,
रात आती है किसी रोगी के लिए ,
दर्द का अहसास लेकर ,
रात आती है किसी भोगी के लिए ,
शराब और शबाब लेकर ,

रात आती है किसी बचपन के लिए ,
एक चुलबुलाता अहसास लेकर ,
रात आती है ,बुढ़ापे के लिए ,
अतीत के अहसास लेकर ,
रात आती है हारे हुए मन के लिए ,
एक नई  आस लेकर ,
रात आती है किसी आस के लिए ,
एक नया विश्वास लेकर ।